News-Hindi

  1. Home
  2. News-Hindi
News(Hindi)

06 January 2024

लोग स्वस्थ रहेंगे तो देश उन्नति करेगा : कुलपति (राँची विश्वविद्यालय)

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ योग के सभागार में 15 दिवसीय “निशुल्क योग ध्यान शिविर” का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। 6 से 20 जनवरी तक चलनेवाले इस शिविर में अब तक कुल 52 प्रतिभागी शामिल हुए हैं । इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ योगा के निदेशक डॉक्टर मधुलिका वर्मा ने मुख्य अतिथि तथा प्रतिभागियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं बताया कि यह शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है।

17 December 2023

राज्यपाल एवं राज्यसभा के उपसभापति ने रांची में किया शिखर को छूते ट्राइबल्स भाग चार का लोकार्पण

डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन का उदघाट्न राँची के ऑड्रे हाउस में हुआ. खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. उदघाट्न अवसर पर अतिथियों के रुप में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, जैविक खेती अभियान के संस्थापक क्रांति प्रकाश, राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह, सेवानिवृत न्यायाधीश टी गोपाल सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिंहा, पूर्व मंत्री व समाजवादी रामचंद्र केसरी एवं दिनेश षंडगी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन एवं राज्यसभा उपसभापति हरिवंश द्वारा महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया ।

29 November 2023

RU महिला फुटबॉल टीम अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

रांची विश्वविद्यालय की बालिका खिलाड़ियों ने आज (बुधवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल किया है।

04 November 2023

रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस को मिलेगी अलग पहचान

सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सीएम के सामने नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा।

03 November 2023

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, मास्टर प्लान का देखा प्रेजेंटेशन

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा. मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके. रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए. इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए।

16 August 2023

विभावि में प्रभारी कुलपति ने शिक्षकों अधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय अधिकारियों और शिक्षकों के साथ मैराथन बैठक की। दोपहर से बैठकों का दौर प्रारंभ हुआ। शाम 6:30 बजे तक मीटिंग खत्म नहीं हुई थी।

15 August 2023

रांची विश्वविद्यालय के वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने गिनायीं उपलब्धियां, बोले ई-रिक्शा व पिंक बस की सुविधा जल्द

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा देश आज साइंस, टेक्नोलॉजी, कला, खेल हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुका है । दुनिया हमारी ओर देख रही है। हमें एक होकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है । यह सब शिक्षा क्षेत्र में सुधार से संभव है ।

12 July 2022

रांची विश्वविद्यालय की 63वीं वर्षगांठः रांची विधायक समेत अतिथियों ने कैंपस में लगाए 63 पौधे

जिला का रांची यूनिवर्सिटी का इतिहास काफी सुनहरा रहा है, यह विश्वविद्यालय 60 वर्ष के ऊपर का हो गया है. शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. पिछले 63 वर्षों से इस विश्वविद्यालय ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय की 63वीं वर्षगांठ के (RANCHI UNIVERSITY FOUNDATION DAY) मौके पर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रांची के विधायक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए ।

15 June 2023

कुलपति ने लाइब्रेरी भवन का गहनता से किया निरीक्षण

रांची, 15 जून (हि. स.)। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लाइब्रेरी भवन का गहनता से निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि अब सेंट्रल लाइब्रेरी पूरी तरह से मरम्मत के बाद ही खोला जायेगा। इस भवन का संपूर्ण जीर्णोद्धार किया जायेगा और सभी छज्जों को तोड़कर उन्हें पानी निकासी लायक बनाया जायेगा। सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने से सूखे पेड़ों को भी हटाया जायेगा। इस कार्य के लिये भवन निर्माण विभाग को एक पत्र भेज दिया गया है। साथ ही इससे संबंधित जानकारियों से राजभवन को भी अवगत कराया जा रहा है।

03 June 2023

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी का प्रभार ग्रहण कर बोले आरयू के वीसी प्रो अजीत कुमार सिन्हा, ये होगी प्राथमिकता

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि आरयू के साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रभार भी एक जिम्मेदारीभरा काम है और मैं कृतसंकल्प हूं कि वहां अनुशासन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को ऊंचाई पर ले जाऊंगा ।

02 June 2023

रांची विवि के कुलपति को मिला विभावि के कुलपति का प्रभार

रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को गुरुवार को विभावि के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिल गया है। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी की गयी ।

01 June 2023

पर्यावरण संकट एक वैश्विक समस्या: डॉ अजीत कुमार सिन्हा

रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में ” पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा ” के अंतर्गत गुरुवार को आरयू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एनएसएस को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संकट एक वैश्विक समस्या है, इसके लिए सभी को आगे आना होगा।

25 April 2023

आरयू को बनाएंगे मॉडल यूनिवर्सिटी बनाएंगे

राज्यपाल सह कुलाधिपति के शैक्षणिक सलाहकार प्रो ई बालागुरूसामी ने रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरे पर ओएसडी जेएमसी नारायण भी उनके साथ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में प्रो ई बालागुरूसामी ने सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित अटल स्मृति सभागार में कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा, प्रोवीसी डॉ अरूण कुमार सिन्हा एवं सभी विभागों के हेड, डीन, प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय 1960 से स्थापित है और यहां जितने विषयों की पढ़ाई हो रही है उसे देख कर मुझे प्रसन्नता हुई है और अब हमें रांची विश्वविद्यालय को एक मॉडल यूनिवर्सिटी बनाना है। यह आप सभी के सहयोग से ही संभव है।